स्वरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम (छात्राओं के सशक्तिकरण हेतु विशेष पहल)
कार्यक्रम विवरण:
हमारे विद्यालय ने छात्राओं के सुरक्षा जागरूकता को बढ़ाने हेतु 15-20 अक्टूबर 2024 के मध्य एक विशेष स्वरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में कक्षा 6 से 10 तक की 100 छात्राओं ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु:
✔️ आत्मरक्षा के मूल सिद्धांत
✔️ कराटे की बेसिक तकनीकें
✔️ खतरनाक स्थितियों से निपटने के उपाय
✔️ मानसिक सतर्कता विकसित करना
✔️ आपातकालीन स्थितियों में सहायता माँगने के तरीके
प्रशिक्षिका:
श्रीमती शीतल देवमुरारी
छात्राओं की प्रतिक्रिया:
"यह प्रशिक्षण हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला अनुभव रहा। अब हम असुरक्षित परिस्थितियों में स्वयं को सुरक्षित रख पाएँगी
"हमारा उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि छात्राओं का सर्वांगीण विकास है। यह प्रशिक्षण उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहायक होगा।"
भविष्य की योजनाएँ:
प्रत्येक तिमाही में ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन जारी रखने का निर्णय लिया गया है। अगला सत्र जुलाई 2025 में प्रस्तावित है।
गैलरी:


Comments
Post a Comment