शिक्षा की अलख जगाती राजकीय विद्यालय की जागरूकता रैली
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लिली, अलवर में प्राचार्य श्रीमती मंजू जी के नेतृत्व में समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने गाँव की गलियों में प्रवेश (नामांकन) जागरूकता रैली निकाली। इस रैली के माध्यम से शिक्षकों एवं छात्रों ने: गाँववासियों को अपने बच्चों को विद्यालय में नामांकन हेतु प्रेरित किया शिक्षा के महत्व पर नारे लगाए ("पढ़ेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया!") घर-घर जाकर सरकारी विद्यालयों की शैक्षिक सुविधाओं (ICT लैब, कौशल विकास कार्यक्रम) के बारे में बताया प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू जी ने बताया कि यह पहल "सब पढ़ें, सब बढ़ें" के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।